फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उड़ाए 1.30 लाख

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उड़ाए 1.30 लाख

Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से एक लाख 30 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पल्टूपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव का एसबीआई की बरसठी शाखा में खाता है। पांच अगस्त को वह बरसठी बाजार स्थित इंडिया एटीएम से पैसे निकालने गए थे। अजय के मुताबिक उन्होंने एटीएम में कार्ड डाला तो स्क्रीन पर कोई विकल्प नहीं आ रहा था। तभी पीछे खड़े जालसाज ने मदद के नाम पर उनसे एटीएम कार्ड ले लिया। उसने कुछ देर तक मशीन में कार्ड लगाया लेकिन यह कहते हुए कार्ड वापस कर दिया कि मशीन खराब है। उसने इसी दौरान कार्ड बदल दिया था लेकिन वह समझ नहीं सके और कार्ड लेकर घर चले आए। अलग अलग तिथियों में उसने कार्ड से उनके खाते से कुल 1.30 लाख रूपये निकाल लिए। एसएमएस बैंकिंग की सुविधा उनके खाते से हीं है जिससे उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का कोई मैसेज भी नहीं आया। वह कुछ दिन बाद रुपये निकालने बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए है। खाते का डिटेल निकालने से पता चला कि एटीएम से कुल 11 बार में रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed