{"_id":"5b732fc642c79240004cbe60","slug":"153427551713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश बालिका राजकीय बालगृह भेजी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिश बालिका राजकीय बालगृह भेजी गई
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर में लावारिश मिली करीब आठ वर्ष की बालिका को बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को राजकीय बालगृह इलाहाबाद भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर के नीभापुर के पास लावारिश भटकती बालिका को सोमवार की रात डायल 100 पुलिस ने पाया था। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति को सौंपा। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बालिका की काउंसिलिंग कराई। काफी पूछताछ के बाद भी वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसका नाम पता नहीं चल सका है। बाल कल्याण समिति ने लिखापढ़ी के बाद बालिका को राजकीय बालगृह भेज दिया।