{"_id":"5b71d5cf42c79238d3414fb1","slug":"153418695113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में कई शव रखे जाने की अफवाह पर हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप में कई शव रखे जाने की अफवाह पर हड़कंप
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में सोमवार की शाम पिकअप पर कई शव रख कर चालक के भाग जाने की अफवाह पर इलाके में हड़कम्प मच गया । थोड़ी ही देर में यह खबर व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि पिकअप में शव नहीं बल्कि बायो मेडिकल वेस्ट लादा गया था। ग्रामीणों के पीछा करने पर घनश्यामपुर के पास पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया।
जलालपुर के ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण का ठेका लिया है। सोमवार को शाहगंज , खुटहन के अस्पातलों से कचरा लाद कर पिकअप बदलापुर की तरफ जा रही थी। रामनगर में कुछ लोगों ने पिकअप में कई शव लदे होने की आशंका पर उसका पीछा कर लिया। पीछा करता देख चालक घनश्यामपुर के पास गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। अस्पतालों से निकले कचरे में खून देख लोगों को शक हुआ कि इसमें शव रखा गया है। चालक के भागने के कारण लोगों का शक और गहरा गया। थोड़ी ही देर में यह खबर शोसल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच में असलियत सामने आने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।