{"_id":"5b6f2e344f1c1bf5258b474c","slug":"153401297212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोरमलपुर गांव में शुक्रवार की रात अमृतलाल की भैंस खोलकर पशु तस्कर ले जा रहे थे। तभी अमृतलाल के पुत्र संदीप की नींद खुल गई। उसने पशु तस्करों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पशु तस्करों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
शुक्रवार की रात अमृतलाल पशु तस्कर जैसे ही भैंस खोले वह भागने लगी। संदीप को शक हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच तस्कर जानवर छोड़कर भागने लगे। तभी गांव के डब्बू, गुड्डू, शेषनाथ, सुशील आदि मौके पर पहुंचकर पशु तस्करों को दबोच लिया। ग्राम प्रधान राम सहाय यादव और बीडीसी राजीव यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पकड़े गए तस्करों की पहचान जयचंद्र निषाद गौरा कोल्हुआ महाराजगंज और जयप्रकाश गौर सुजानगंज के रूप में हुई। पुलिस ने पशु पालक की तहरीर पर केस दर्जकर दोनों को जेल भेज दिया।