फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में पांच बच्चियों समेत 15 लोग घायल

हादसे में पांच बच्चियों समेत 15 लोग घायल

Sun, 12 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय/सिंगरामऊ। अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहीं आटो की टक्कर तो कहीं लग्जरी वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र नौली गांव निवासी कई लोग आजमगढ़ के सरायमीर में एक मैय्यत में शामिल होने ऑटो से जा रहे थे। पकडवल गांव के पास ऑटो में पीछे से आ रहे एक दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दिया। ऑटो पलट गया। इसमें क्षेत्र के नौली गांव निवासी चंद्रकला (40), नरमा देवी (38), कलावती देवी (35), सरोजा (40), सरोजा देवी (45), प्यारी देवी (37), रामराज (50) और राधेश्याम (40) घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दबे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल चंद्रकला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। दूसरा ऑटो चालक मौका देख ऑटो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना खेतासराय क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर भुडकुड़ा मोड़ पर हुई, जहां स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार आईटीआई के दो छात्र घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाया गया। डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक स्कार्पियों लेकर फरार हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर निवासी विपिन (19) और संतोष (20) एक बाइक से शनिवार की सुबह कोल्हना मऊ आईटीआई की परीक्षा देने जा रहे थे। वह भुड़कुड़ा मोड़ पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में निर्माणाधीन फोरलेन पर बन रहे ओवरब्रिज के पास रखे सीमेंट की साइड प्लेट के पास गांव के बच्चे खेल रहे थे, जिससे प्लेटें खिसककर नीचे गिर जाने से साढ़ापुर निवासी सुभाष यादव की आठ वर्षीय पुत्री लोलो और चार अन्य बालिकाएं प्लेट के नीचे दब गईं। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे किसी तरह प्लेट हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला, लोलो की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे सीएचसी बदलापुर ले गए, जहा हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed