{"_id":"5b6ddf6d4f1c1bde6d8b75f9","slug":"15339272706-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने बंधक राईस मिल पर किया कब्जा, कराई मुनादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ने बंधक राईस मिल पर किया कब्जा, कराई मुनादी
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव में स्थित परमार राइस मिल, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स एवं पूनम सिंह के गोदाम को शुक्रवार को यूनियन बैंक की नौपेड़वा शाखा ने कानूनी रूप से कब्जे में ले लिया। बैंक कर्मियों के कब्जे के दौरान ऋण में दी गई मशीनरी नदारद मिली। वहीं मिल सीज करने के पश्चात विधिवत मुनादी कराए जाने की औपचारिकता पूरी की गई।
बक्शा विकास खंड के तड़सरा निवासी प्रमोद कुमार सिंह वर्ष 2006 में यूनियन बैंक के नौपेड़वा शाखा से ऋण लेते हुए टिकरी गाँव स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर परमार राइस मिल खोला। प्रमोद वर्ष 2012 में पुन: पूनम सिंह व अन्नपूर्णा ट्रेडर्स के नाम से ऋण लिया। इतना ही नहीं 2013 में गोदाम बनाने के नाम पर पूनम सिंह ने फिर बैंक से ऋण लिया। अदायगी न कर पाने पर बैंक ने कानूनी कार्यवाही की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक पौरुष मोचाहारी, शाखा प्रबंधक कुमुद कुमार कौशल, प्रबंधक ऋण एवं वसूली विभाग प्रभात कुमार, विधि अधिकारी अभिमन्यु शर्मा, वसूली अभिकर्ता अमित शुक्ल, फील्ड आफिसर उमेश सिंह आदि ने मौके पर पहुँच विधिक रूप से सीज करते हुए मुनादी कराई। शाखा प्रबंधक कुमुद ने बताया कि अंदर मशीनरी नहीं मिली। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उक्त संपत्ति की नीलामी कराई जाएगी। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण एकत्रित रहे।