{"_id":"5b6ddf6c4f1c1b827d8b7b63","slug":"153392726820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों का सामान उठा ले गए चोर
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए उसमें से नकदी, कपड़ा, जेवर समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
उक्त गांव निवासी प्रहलाद यादव के घर के सारे सदस्य सो रहे थे। आधी रात के बाद चोरों ने उनके घर पर धावा बोलते हुए छत पर चढ़कर अंदर घर में उतर आए और कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा 18 हजार नगद, कपड़ा, अटैची व संदूक घर से दूर खेत में उठा ले गए। वहां पर उसका ताला तोड़कर उसमें रखा 4 सोने की चेन, एक हार, चार सोने की चूड़ी, चार अंगूठी, 6 पायल, करधन लॉकेट समेत अन्य जेवरात व कपड़ा समेत लगभग चार लाख मूल्य का सामान उठा ले गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी।