{"_id":"5b6ddc9d4f1c1bb37b8b76fd","slug":"153392654920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में चौरा माता मंदिर के निकट धान के खेत में शुक्रवार को सुबह अधेड़ का शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के मयंकपुर निवासी झब्बू पुत्र द्वारिका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिसिरपुर गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए तो चौरा माता मंदिर के पास स्थित धान के खेत में अधेड़ का शव देख शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आस पास की फसल रौंदी गई थी जिससे कयास लगाया जा रहा कि मौत से पहले उसका किसी से संघर्ष हुआ हो। हालांकि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ सकेगी।