{"_id":"5b6b410d4f1c1b07788b85f4","slug":"153375565317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकला छात्र मिला भोपाल में,परिजनों में खुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के लिए निकला छात्र मिला भोपाल में,परिजनों में खुशी
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र के छतारी गांव का छात्र सोमवार को स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर उसकी लोकेशन भोपाल में मिली।
छतारी गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र संजय सिंह (15) ननिहाल में नाना रामआसरे राय के यहां काकोरी में रहकर पढ़ता था। सोमवार को वह घर से साइकिल से वारामसी के पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज जाने के लिए निकलॉ लेकिन शाम तक वापस घर नहीं आया। गांव के सभी बच्चे विद्यालय से लौट आए तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन मनोज का पता नहीं चला। साथियों नेबताया की वह गांव के किसी व्यक्ति का मोबाइल बनवाने के लिए ले गया था। जब उस नंबर पर फोन लगाया गया तो मोबाइल बंद था। परिजनों ने इसकी डायल 100 दी और फुलपुर थाने में तहरीर देने गए। वहां लोगों ने फोन लगाया गया फोन लग गया। पता चला कि मनोज स्कूल जाने के बजाय वाराणसी चला गया और मुंबई जाने वाली ट्रेन पर सवार हो गया था। जीआरपी से संपर्क करने पर उसे भोपाल स्टेशन पर उतरवा लिया गया। घर वाले उसे लेने रवाना हो गए।