{"_id":"5b69e4964f1c1bcb2e8b4ff3","slug":"15336664472-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के सतहरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सतहरिया गांव निवासी राजेश सरोज के मुताबिक उनकी पत्नी सोना सरोज (26) सोमवार की रात उनके साथ कमरे में सोई थी। वह सुबह सोकर उठे तो देखा उसी कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रही थी। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के लोग भी आ गए। आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सतहरिया चौकी इंचार्ज देवेंद्र दूबे भी पहुंच गए। सूचना पर मायके के लोग भी पहुंच गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता इसी थाना क्षेत्र के खेमईपुर गांव निवासी केशरी प्रसाद सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज के कारण ही बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया गया।