फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देज पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर, नही हुई कार्रवाई

देज पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर, नही हुई कार्रवाई

Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के मेढ़ा गांव में एक पखवारा पूर्व दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर मारपीट कर भगाई गई विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से मायके में रहकर दिन काटने को मजबूर है। इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी जयकुमार सिंह आठ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री उमा सिंह की शादी मेढ़ा गांव निवासी अजीत सिंह पुत्र उदयभान के साथ की थी। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज देकर धूमधाम से विवाह किया था। उसको एक सात वर्षीय पुत्र और एक डेढ़ साल की पुत्री भी है। विवाहिता का आरोप है कि उसे पति, सास, और ननद दहेज में सोने की चेन लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि 18 जुलाई की शाम इसी बात को लेकर पति, सास, और ननद ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। रोते बिलखते वह दोनों बच्चों को लेकर किसी प्रकार से मायके आ गई। आरोप है कि इसी चोट के कारण उसके गर्भ मे पल रहा आठ माह का बच्चा भी पेट में ही दम तोड़ दिया। बदलापुर के एक निजी चिकित्सालय पर आपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed