{"_id":"5b6744664f1c1ba43e8b5640","slug":"153349436711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने अपने -अपने घर में फ़ांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में एक युवक का स्वजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के घर वाले शादी का दवाब बना रहे थे। इस समस्या के बारे में शनिवार को दोनों ने छिपकर बात की। इसके बाद सुबह ही प्रेमी युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर अपने प्रेमी की मौत से आहत प्रेमिका ने भी अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दिया। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसको लेकर गांव में तरह -तरह की चर्चाएं है।