{"_id":"5b65f1c44f1c1b9f3e8b533c","slug":"153340767717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू घोंप कर हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की चाकू घोंप कर हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब सात बजे युवक का शव घर से चार सौ मीटर दूर नहर में फेंका मिला। युवक के सिर और कनपटी के पास चाकू मारने के निशान थे। युवक का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मैरा दखान गांव निवासी प्रभाकर तिवारी का बेटा विजय तिवारी (29) शुक्रवार की शाम पांच बजे बहन की विदाई कराकर घर आया था। वह शाम को छह बजे बाजार जाने के लिए निकला लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रात में परिवार वाले उसके मोबाइल फोन पर बात करना चाहे तो मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने रात में बाजार तक खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सुबह घर से करीब चार सौ मीटर दूर नहर में उसका शव मिला। उसके शरीर पर धारधार हथियार से चोट के निशान थे। युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर परिवार व गांव के लोग पहुंच गए। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिवार वालों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आशंका जताई। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की । मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिस का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।