{"_id":"5b6203274f1c1b05468b55e0","slug":"15331499842-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दुकानों से वसूला गया सात हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दुकानों से वसूला गया सात हजार
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी कृष्णचंद्र व एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी सहित नगर पालिका कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहा और सद्भावनापुल स्थित दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान सात दुकानों पर पालिथीन मिली। जिनसे सात हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई।
पालिथीन का उपयोग नहीं करने और उस पर विराम लगाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से पालिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही दुकानों पर छापेमारी कर पालिथीन जब्त की जा रही है। साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जिसके क्रम में बुधवार को नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी कृष्णचंद्र व एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी सहित नगर पालिका कर्मचारियों की टीम बुधवार को पालिटेक्निक चौराहा और सद्भावनापुल अचानक पहुंचे। इस दौरान दोनों स्थानों पर लगभग 25 दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान सात दुकानों पर पालिथीन मिली। जिनसे सात हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।टीम में सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, मिथिलेश, डीपीएम अमित यादव आदि रहे।
विज्ञापन