{"_id":"5b60abc84f1c1b75568b49d1","slug":"153306207310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। महराजगंज थाना क्षेत्र के गौराखुर्द गांव में मंगलवार को दोपहर खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराखुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र यादव उर्फ कालू मंगलवार को दोपहर गांव के ही किसान रामचंद्र सिंह के खेत की जुताई कर रहे थे। खेत की जुताई के बाद खेत से निकलने के लिए ऊंचा मेड़ पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। चालक सीट और स्टेयरिंग के बीच दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन