फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्मपरिवर्तन की सूचना पर हरिहरपुर गांव पहुंचे एसपी

धर्मपरिवर्तन की सूचना पर हरिहरपुर गांव पहुंचे एसपी

Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलन डीह व हरिहरपुर गांव में धर्मांतरण की सूचना पर सोमवार को एसपी दिनेशपाल सिंह, एसडीएम केराकत और सीओ सिटी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। हालांकि मौके पर बना पूजा पंडाल खाली पड़ा था। पता चला कि वहां सिर्फ रविवार और मंगलवार को पूजा होती है और पूजा के दौरान ही लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हिंदू संगठन के लोगों ने एसपी से शिकायत की थी कि केराकत इलाके में ईसाई मिशनरी के लोग सक्रिय हैं। उनका आरोप था कि खास तौर से दलित और पिछड़े समाज के लोगों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसी शिकायत पर सभी अफसर गांव में पहुंचे थे। उन्होंने यहां के चर्चित धर्म परिवर्तन सभा स्थल का जायजा लिया। मौके पर लंबा चौड़ा पंडाल जरूर बना था पर वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed