{"_id":"5b54d3c24f1c1b0c718b58b8","slug":"153228588520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हुए सड़क हादसो में नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग हुए सड़क हादसो में नौ घायल
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा/मुफ्तीगंज। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों मेें नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के लाललाबाजार के पास शनिवार की रात रोडवेज और ट्रेलर की टक्कर में पांच लोग घायल हुए हैं जबकि केराकत के खटहरा के पास टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए।
जौनपुर इलाहबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार के पास शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ओवरटेक करने के चक्कर मे इलाहबाद की ओर से आ रहा ट्रेलर सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गया। चालक परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है ।दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुन बाजार वासी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन्स इलाहाबाद डिपो की लोहिया ग्रामीण सेवा बस जौनपुर से 18 यात्रियों को लेकर इलाहबाद के लिए जा रही थी। रात 11:45 बजे जब बस चालक लालबाजार को पार कर रहा था उसी समय सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। ट्रेलर का चालक ओवर टेक के चक्कर में अपने दाहिनी ओर जाकर बस से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस लगभग 50 फीट से अधिक दूर तक पीछे जाकर रुकी। संयोग ही था कि यात्री बस के अंदर बीच में बैठे थे। दुर्घटना के बाद उक्त मार्ग पर लगभग एक घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।सूचना पर थानाध्यक्ष अजय सिंह व एस आई कृष्ण दत्त सिंह मय फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुँच कर घायल आजमगढ़ के सिधारी थाना के कटघर निवासी राकेश शर्मा(40), बस परिचालक इलाहबाद के खुदाम क पूरा थाना उतरांव के सन्तोष यादव(38), इसी जिले के झूसी आवास विकास कालोनी के बस चालक मनोज कुमार(39), ट्रेलर चालक चोपन सोनभद्र के धरम दुबे(35) तथा उमर बाग़ गोरखपुर निवासी अनिल कुमार की बेटी नेहा(10) घायल हो गई। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पुहंचाया गया। जहां गम्भीर रूप से घायल बस चालक,परिचालक,व बालिका को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बस में अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटे आई है।जिनका प्राथमिक उपचार कराकर छोड़ दिया गया।रविवार को पुलिस क्रेन की मदद से बस को खींच कर थाने ले गयी।
उधर केराकत कोतवाली के खटहरा गांव के पास आटो रिक्शा पलट गया जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में खटहरा निवासी फूला देवी पत्नी राम अवध (35), उनकी पुत्री राखी (12) , नन्दिनी (03), एवं मुर्तजाबाद निवासी संजय उर्फ बल्ली (36) शामिल हैं।