फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या और हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या और हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
केराकत (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि केराकत कोतवाली के नुआंव गांव निवासी लालजी राजभर और संदीप कुमार पर इसी गांव के राम बहाल की 21 वर्षीय बेटी अंजू को घर से भगा ले जाने और तीन दिन बाद उसकी हत्या कर गांव के ही कुएं में लाश फेंक देने का आरोप है। दोनों के खिलाफ कोतवाली में अपहरण, हत्या, दलित उत्पीड़न और साजिश का केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने बुधवार की रात दोनों को बेहड़ा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उधर, पिछले साल नवंबर माह में तमंचे से गोली मारकर गंगौली गांव के राजेश और शिवप्रकाश को घायल करने के आरोपी बीरमपुर केवटी निवासी ऋषि सिंह को कोतवाली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि प्राणघातक हमले का आरोपी घर आया है। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed