{"_id":"5b50dc734f1c1b3d748b601a","slug":"15320259689-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक पर लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग संचालक पर लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जेसीज चौराहा स्थित एक कोचिंग संचालक पर छात्रों ने पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि छात्रों से एक-एक हजार रुपए वसूलकर कोचिंग संचालक फरार हो गया और पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है। लाइन बाजार पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया और कहा कि पैसा वापस नहीं करने पर केस दर्ज होगा।
योगेश प्रजापति नामक छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कई लड़कों का कोचिंग संचालक ने जून में पैसा जमा करा लिया और कहा कि कुछ ही दिन बाद कोचिंग खोली जाएगी लेकिन कोचिंग शुरू नहीं हुई। 19 जुलाई को जब कई छात्र कोचिंग संचालक के पास गए तो उन्होंने धमकी दी और कहा कि कोचिंग और कंप्यूटर सेंटर नहीं खुलेगा। जो करना हो कर लो। इसके बाद टीडी कालेज पुलिस चौकी पर दो लोगों के खिलाफ छात्रों ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उधर कोचिंग संचालक का कहना है कि पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों में वार्ता कराया है।