{"_id":"5b4f92b24f1c1b3c748b5b77","slug":"153194155013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा तीन लाख रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ाया
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की शाम एक ईंट भट्ठा मालिक की कार से उच्चकों ने सवा तीन लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिए। लोगों ने मौके पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पकड़े गए।
जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर कचगांव निवासी सुभाष यादव अपने पुत्र अश्वनी यादव के साथ मंगलवार की रात आठ बजे अपनी कार से जौनपुर से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने पर वह गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर पास में स्थित पौधशाला से पौधे खरीदने लगे। उनके पास पहुंचे दो उचक्कों ने उन्हें यह कहकर बुलाया कि आप की कार से तेल गिर रहा है। दो और साथ में मिलकर गाड़ी का बोनट भी खुलवाने लगे। गाड़ी का लॉक खुलते ही दो उचक्के कार की सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में तीन लाख 25 हजार रुपया व बंदूक का लाइसेंस, बैनामा व अन्य जरूरी कागजात थे। गाड़ी में रखा बैग को गायब देख सुबाष मामले को समझ गए। तभी बोनट खोल रहे दो उचक्के भागने लगे उन्होंने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिए। दोनों ने बताया कि वे जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथुपुर के निवासी हैं। दोनों को जफराबाद थाने ले गए। जफराबाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने लाइनबाजार थाना क्षेत्र का मामला बताकर उन्हें लाइनबाजार थाने भेज दिया। लाइनबाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र को दोनों जालसाजों को सौंप दिया । लाइनबाजार थानाध्यक्ष व चौकीप्रभारी मियांपुर सुरेश कुमार मौर्या ने देर रात वाजिदपुर तिराहे के पास सड़क किनारे से बैग बरामद कर लिया। बैग में रखे गए सारे कागजात सही सलामत थे पर रुपये गायब थे। पकड़े गए जालसाजों की निशानदेही पर लाइनबाजार व जफराबाद थाने की पुलिस ने रात में छापेमारी कर नाथूपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।