{"_id":"5b4f8d0b4f1c1bee748b4941","slug":"153194010320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी समेत तीन पर केस दर्ज
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। जिले के आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग में घोटाले के मामले में डा. श्री प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. चंद्रप्रकाश सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आजमगढ़ मार्ग स्थित महिला अस्पताल परिसर में संचालित हो रहे आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डा. श्रीप्रकाश सिंह का आरोप है कि विभाग के कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. चंद्रप्रकाश, वरिष्ठ लिपिक इशरत हुसैन व फार्मासिस्ट विक्रम के खिलाफ वित्तीय अनियमितता करके दो लाख 40 हजार रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराने की मांग किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज न किए जाने के बाद डा. श्रीप्रकाश सिंह ने शासन व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग किया था। बुधवार को डा. श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर कोतवाली में तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ।