{"_id":"5b48f4734f1c1b3f748b475d","slug":"153150782419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से चला युवक एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुंचा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से चला युवक एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुंचा घर
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव का एक युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर आने के लिए निकला था किंतु अभी तक घर न पहुंचने से परिजन परेशान हैं।
गांव निवासी 23 वर्षीय संदीप गौतम पिछले छह वर्षो से मुम्बई में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। आठ जुलाई को घर आने के लिये किसी ट्रेन से निकला। इस दौरान उसने अपने परिजनों को फोन कर सूचना भी दिया था कि मैं मुंबई से निकल चुका हूं। लेकिन एक सप्ताह बाद भी घर न पहुंचने से परिजन अनहोनी के डर के चलते चितिंत हैं। परिजन युवक की तलाश में मुंबई पहुंचकर घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को दिए। पुलिस ने रेलवे स्टेशन कल्याण में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि युवक कुर्ला से पटना तक जाने वाली ट्रेन के अनारक्षित बोगी में सवार होकर चला था। आगे कहां और कैसे गायब हो गया इसका कोई पता नहीं चल सका है।