फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्र हुआ जहरखुरानी का शिकार

छात्र हुआ जहरखुरानी का शिकार

Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्र हुआ जहरखुरानी का शिकार
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौना निवासी एक छात्र पढ़ाई करने के लिए कानपुर जा रहा था। वह वाराणसी में बीते दिनों जहरखुरानी का शिकार हो गया। छात्र के घर न पहुंचने पर पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। छात्र को अचेतावस्था में राजकीय रेलवे पुलिस ने खानपुर थाने में पहुंचाया। तब बुधवार को पिता थाने पहुंचकर बेटे को साथ लाए। उसका नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

सिधौना निवासी हरिशंकर मिश्रा का बेटा आशुतोष (25) कानपुर में रहकर पढ़ाई करता है। दीपावली की छुट्टी में वह घर आया था। शुक्रवार को वह वापस कानपुर लौटने के लिए वाराणसी कैंट पहुंचा और किसी ट्रेन में सवार हो गया। फिरोजाबाद स्टेशन पर पुलिस की नजर अचेतावस्था में पड़े आशुतोष पर पड़ी। पूछताछ के बाद उसे खानपुर थाने लाया गया और बुधवार को पुलिस ने पिता हरिशंकर को खबर दी। लड़खड़ाती जुबान से आशुतोष ने सारी आप बीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed