{"_id":"5b37ca534f1c1bc2378b6b69","slug":"15303829319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर(जौनपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित यशलोक हास्पिटल के डाक्टर की लापरवाही से शुक्रवार को देर शाम जच्चा बच्चा की मौत के मामले में मृतका के पति पिंटू गौतम निवासी रेहटी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
शुक्रवार को रेहटी गांव निवासी मीना देवी 30 वर्ष प्रसवपीड़ा होने पर हास्पिटल में डॉक्टर ने भर्ती किया था। इलाज का सौदा तय होने पर शाम को ऑपरेशन से मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित परिजनों ने हास्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए रेहटी गांव के पास नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने पर जाम खुला। इसके बाद मृतका के पति ने डाक्टर की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।