{"_id":"5b37c9634f1c1bf56e8bad82","slug":"15303826915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी सहित चाचा व भाई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी सहित चाचा व भाई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया(जौनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी शुक्रवार की रात पड़ोसी गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहीं प्रेमिका के परिजनों की नजर प्रेमी पर पड़ गई। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बना लिया। लेकिन प्रेमी किसी तरह छुड़ाकर वहां से भाग निकला। प्रेमी को भागते देख परिजनों ने प्रेमी को दौड़ा लिया। प्रेमी अपने गांव पहुंचने ही वाला था कि प्रेमिका के परिजन व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमी ने शोर मचाया तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं प्रेमिका के परिजन प्रेमी व उसके चाचा और भाई को अपने साथ गांव ले आए जहां पर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। लेकिन मामला नहीं सुलझा। मामला बिगड़ता देख प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी सहित उसके चाचा और भाई को भी बंधक बनाकर इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए तीनों लोगों को थाने लाई। शनिवार की दोपहर प्रेमी के चाचा व भाई को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन