{"_id":"5b37c9624f1c1b8c278b8958","slug":"15303826903-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौत्र की शादी में नहीं लिवा गए तो दादा ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौत्र की शादी में नहीं लिवा गए तो दादा ने लगा ली फांसी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/घनश्यामपुर(जौनपुर)। बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा भेलूपुर गॉव निवासी एक वृद्ध पौत्र की शादी में न जाने के गम में फांसी लगाकर जान दे दी।
गॉव निवासी इन्द्रजीत उर्फ नन्दन यादव (76) के पौत्र की शादी गुरूवार को थी। नंदन के शरीर पर सफेद दाग था। जिसके कारण घर वाले शादी का कार्यक्रम पौत्र के ननिहाल बटाउबीर से संपन्न करा रहे थे। पूरा परिवार बारात मे शरीक होने के लिए घर से बटाउबीर चला गया और मृतक को घर पर छोड़ दिए। बारात बड़ी धूमधाम के साथ प्रतापगढ़ जनपद के पतरा गॉव गयी। गांव वालों का कहना है कि बारात मे न जा पाने के गम में वृद्ध ने मकान की छत मे लगी कुंडी के सहारे लुंदी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस के किसी ने घर के सामने आते जाते घर के खुले दरवाजे से देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियो ने घटना की सूचना उनके पुत्र महेन्द्र को दी जो बेटे की बारात लेकर वैवाहिक स्थल पर पहुंच चुके थे। घटना की सूचना पर परिजन घर पहुंचे और रात मे ही शव को ले जाकर जल समाधि दे दिए।