फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला के साथ गैंगरेप कर मोबाइल से बनाया वीडियो

महिला के साथ गैंगरेप कर मोबाइल से बनाया वीडियो

Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिकरारा(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ मनबढ़ों ने डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला के साथ दो महीने से वे दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़ित महिला ने मुंबई में रह रहे अपने पति को गांव बुलवाया और उसके साथ शुक्रवार की रात थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। महिला का आरोप है कि उसे दो माह का गर्भ भी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है। वह घर पर तीन मासूम बच्चियों के साथ अकेले रहती है। करीब दो माह पूर्व गांव के ही दो मनबढ़ उसके कमरे में जबरन घुस आए और पिस्टल दिखाकर भयभीत करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। दुष्कर्म के दौरान उसका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो का हवाला देकर वे लगातार उसका यौन शोषण करते रहे। इस बारे में किसी से जबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। डर से वह सब कुछ सहती रही। इस दौरान उसे दो माह का गर्भ भी ठहर गया है। अब दोनों उसकी हत्या करना चाहते हैं। हत्या के भय से उसने फोन पर घटना अपने पति को बताई। पति मुंबई से घर आए तो उन्हें लेकर थाने पहुंची। और तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कविंदर मौर्य तथा आजाद मल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को भोर में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सीओ सदर दिग्विजय सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का बयान दर्ज कराने तथा मेडिकल के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में महिला थाना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed