फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

दवा की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

Tue, 26 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
दवा की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप
दवा की दुकान पर छापा
जौनपुर। नशीली और अधोमानक वाली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स सोमवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में दवा की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से सात दवाओं के नमुने लिए गए और 1.21 लाख रूपए कीमत की दवाओं को सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानों के शटर बंद हो गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि वाराणसी नरेंद्र कुमार स्वामी के नेतृत्व में जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर उदयभान सिंह, वाराणसी के ड्रग इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, सोनभद्र के संदीप कुमार गुप्ता, मिर्जापुर से मनोज कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय की टीम ने मछलीशहर पड़ाव स्थित मिलन ड्रग हाउस पर छापेमारी की। यहां से प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल, नारफ्लाक्स टीजेड के नमून लिए। टास्क फोर्स ने नवाब युसूफ रोड स्थित चांद मेडिकल स्टोर, स्टार मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। चांद मेडिकल स्टोर से डाइक्लो प्लस टैबलेट, निम्प्रेक्स पी टैबलेट का नमूना लिया और दवाओं की खरीद के बिल की जांच की जिसमें खामियां पाई गई। स्टार मेडिकल स्टोर से भी दवाओं को सैंपल लिया गया। जहांगीराबाद स्थित सत्यम मेडिकल एजेंसी से ग्रामोजील टैबलेट का नमूना लिया। मंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले में थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं के यहां की गई छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। जिला औषधि निरीक्षक उदयभान सिंह ने कहा है कि दवा के कारोबारी दुकान बंदकर न भागें। बल्कि दवाओं का बिल दिखाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed