फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घायल मिला गो तस्कर, साथी तस्कर पर केस दर्ज

घायल मिला गो तस्कर, साथी तस्कर पर केस दर्ज

Mon, 25 Jun 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
घायल मिला गो तस्कर, साथी तस्कर पर केस दर्ज
शाहगंज। क्षेत्र के अरंद गांव में छापामारी के दौरान गोमांस मिलने पर फरार तस्कर को घायलावस्था में पुलिस ने आजाद क्रासिंग के समीप मजडीहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घायल युवक के पड़े होने की सूचना पर एसआई शिवप्रकाश वर्मा, रोहित मिश्रा ने पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी पहचान सुहेल अहमद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी अरंद, थाना शाहगंज के रुप में हुई। सुहेल के घर से चार दिन पूर्व पुलिस ने गो मांस बरामद किया था। उसकी पत्नी नूरजहां को पुलिस ने हिरासत में बाद में छोड़ दिया था। आरोपी सुहेल पर कई मुकदमे दर्ज है। आरोपी सुहेल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जमीरुद्दीन निवासी सबरहद थाना शाहगंज के साथ मिलकर गो तस्करी का अवैध कारोबार करता था। सुहेल के घर छापेमारी व पत्नी को गिरफ्तार कर छोड़ने पर जमीरुद्दीन ने पत्नी से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने व न्यायालय जाने का दबाव बना रहा था। जिसे न मानने पर उस पर प्राणघातक हमला किया। अपने मुकदमे के सिलसिले में दीवानी न्यायालय जौनपुर गया था। जहां पर जमीरुद्दीन ने वापसी में मुझे अपनी बाइक पर बैठा लिया। आजाद स्थित मसीहा मोड़ के पास सुनसान देखकर चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सुहेल की तहरीर पर पुलिस ने जमीरूद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed