{"_id":"5b2d43f24f1c1b13358b823d","slug":"15296931716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। क्षेत्र के परियत गांव की एक महिला ने शुक्रवार शाम पांच बजे बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने सूचना मायके वालों को दिया। मायके वालों ने परियत में पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों को मारपीट कर मृतका का शव और पति को लेकर चले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस ने पीछा किया और भदोही के एक अस्पताल से शव को अपने कब्जे में लिया।परियत गाव की सुमन (25) पत्नी नन्हे गौतम शुक्रवार शाम पांच बजे बंद कमरे मे फांसी लगा लिया। मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका के मायके रामपुर थाना के कोहडौड़ा को दिया। मायके वालों ने परियत गांव में पहुंचकर मृतका का शव देखकर आपा खो दिया। ससुर लालजी गौतम को लात घूसों से जमकर पीटने के बाद जबरदस्ती मृतका सुमन का शव और पति नन्हे को अपने साथ लेकर चले गए। ससुर लालजी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत बरसठी पुलिस को घटना की पुरी जानकारी दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पहुचकर घटना की जानकारी लिए और मायके वालों से सम्पर्क कर शव को भदोही के अस्पताल से अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के दो बच्चियां है। फासी लगाने के कारण का पता नही चल सका। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हम इस समय भदोही अस्पताल में है। शव को कब्जे में ले लिया हूं। देर शाम तक केस नहीं दर्ज हो सका था।
विज्ञापन