{"_id":"5b2bf09a4f1c1b694d8b7b62","slug":"15296062998-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव में 13 जून को हुई मारपीट में घायल गांव निवासी शारदा तिवारी (74) की बीती रात वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद गुरुवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजन पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। उनका कहना था कि पुलिस कप्तान के आने के बाद ही शव का दाह संस्कार किया जायेगा। बाद में सीओ सदर विनय द्विवेदी के समझाने तथा मृतक के पुत्र अखिलेश कुमार तिवारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर मामला शांत हुआ।
कुढ़ा गांव में 13 जून को किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। शारदा तिवारी बीच बचाव के लिए पहुंचे तो गांव के ही भाईराम मौर्य व उनके साथ के लोगों ने उन पर वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शारदा तिवारी के पुत्र अखिलेश कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने भाईराम मौर्य आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास तहत मुकदमा दर्ज किया था। बीती रात में शारदा तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। बाद में सीओ सदर मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। मृतक के बेटे अखिलेश कुमार तिवारी से नई तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी भाई राम मौर्य आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश सिकरारा थाने की पुलिस को दिया है।