फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौंत, सात घायल

सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौंत, सात घायल

Thu, 21 Jun 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में  किशोर समेत चार की मौंत, सात घायल
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारो के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकरारा बरईपार मार्ग पर देवीगंज चौराहे के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। प्रेमराजपुर गांव निवासी भारत गौतम का बेटा सचिन गौतम (26) रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से अपनी भांजी शिवसुता पुत्री राज कुमार निवासी साड़ी (सुजान गंज) व भांजा सूरज कुमार को सिकरारा से लिवाकर अपने घर प्रेम राजपुर आ रहा था। शिवसुता पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बनारस से अपने भाई के साथ बस से सिकरारा आयी थी। सचिव दोनों को बाइक से लिवाकर देवी गंज चैराहे पर पहुंचा था तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सामने से आई बाइक पर दो लोग सवार थे। पांचों लोग घायल हो गए। शिवसुता व सूरज को हल्की चोटें आई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया जबकि सचिन और दूसरी बाइक पर सवार महाराज गंज के सेता पुर निवासी प्यारे लाल गौतम के पुत्र रमाशंकर (22) और टेकारी गांव निवासी पतिराम गौतम के पुत्र ईश्वर चंद्र गौतम (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सचिन और रमाशंकर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वर चंद्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक रमाशंकर चला रहा था। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सिकरारा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद जौनपुर मार्ग पर मोहनदास गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिकरारा थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राम जियावन गुप्ता का बेटा धीरज (26) गोसाईंगंज बाजार स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। मोहनदास गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्यामपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटेलाल का 14 वर्षीय पुत्र सुमित साइकल से अपने घर से बाजार जा रहा था। वह सड़क पर पहुंचा था तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज हेतु सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि सुमित ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। उधर भीड़ ने बाइक सवार को बाइक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर सत्येंद्र मिश्र (37) व प्रतिभा (34) निवासी पुलिस लाइन रीवा मध्य प्रदेश अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से गोरखपुर जा रहे थे। कार बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव के पास पहुंची थी तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और दोनों लोग घायल हो गए।
मुंगराबादशाहपुर: पंवारा थानाक्षेत्र के पंवारा बाजार में बुधवार की सुबह अनुज गौतम पुत्र उदयभान निवासी सराय पंवारा अपनी बाइक से पंवारा बाजार जा रहा था। पवांरा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार घायल कोमल गौतम और अनुज का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

इनसेट
दो ट्रकों की टक्कर से सड़क पर लगा जाम
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर बाजार में बुधवार को भोर में करीब चार बजे चार ट्रकों की एक साथ हुई टक्कर से जौनपुर मिर्जापुर मार्ग छह घंटे तक जाम रहा। टक्कर में चालक व खलासी को मामूली चोटें आई हैं। सुबह संजय नगर पुलिया के पास दो ट्रकों का आमने सामने टक्कर हो गई। पुलिया पर रास्ता संकरा होने के कारण पीछे से आ रही दो ट्रक भी भिड़ गए। आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक व खलासी को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed