{"_id":"5b1ace0a4f1c1b684d8b561b","slug":"15284833421-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर किशोर समेत दो की मौत
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के उमरगंज गांव में शुक्रवार दोपहर छप्पर उठाते समय कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवांरा थाना क्षेत्र के उमरगंज गांव निवासी जमुना प्रसाद मिट्टी की दीवार पर छप्पर रख रहे थे। छप्पर रखने के लिए गांव के लोग जुटे थे। बांस बल्ली के सहारे छप्पर रखा जा रहा था। छप्पर जैसे ही दीवाल पर रखी गयी वैसे से ही दीवार भरभरा कर ढह गई। कुछ लोग भाग खड़े हुए लेकिन गांव के राम मूरत यादव (30) और शिवम यादव (15) पुत्र जवाहर लाल मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी सतहरिया पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर एसडीएम जगदम्बा सिंह, तहसीलदार केके मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।