फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बस से कुचलकर स्नातक की छात्रा की मौत

बस से कुचलकर स्नातक की छात्रा की मौत

Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बक्शा/जफराबाद। बक्शा थाना क्षेत्र के पूरेरामजी गांव के पास सोमवार को दोपहर प्राइवेट बस से कुचलकर स्नातक की छात्रा की मौत हो गई जबकि जफराबाद थाना क्षेत्र के कीरतापुर मोड़ के पास आटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी विकलांग साहबलाल प्रजापति की बेटी रीता प्रजापति (18) स्नातक की छात्रा थी। वह नौपेड़वा बाजार में स्थित एक इंस्टीच्यूट से कम्प्यूटर सीख रही थी। सोमवार को दोपहर कम्प्यूटर क्लास करने के बाद घर आने के लिए वह एक निजी बस में सवार हुई। पूरेरामजी गांव के पास वह बस से उतरने लगी तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। चालक की लापरवाही से छात्रा असंतुलित होकर गिर पड़ी और उसी बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे को देख दो सौ मीटर आगे जाने के बाद चालक बस खड़ी कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही छात्रा के घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिवार व आस पास के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर केराकत से सवारी लेकर टेंपो जौनपुर शहर की ओर जा रहा था। किरतापुर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे उसमें सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed