फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths critically injured in collision between motorcycles

Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल

Thu, 10 Sep 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three youths critically injured in collision between motorcycles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव के निकट बृहस्पतिवार शाम आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे गांव सतवाई निवासी सतेंद्र पुत्र रेहपाल अपने साथी राहुल पुत्र शेरसिंह के साथ बाइक से मेरठ से गांव लौट रहा था। बताया गया कि अमानुल्लापुर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही रोहटा निवासी जिशान पुत्र नियाज की बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बाइकों पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed