फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Taunts consumed their lives... couple bid farewell on a single funeral pyre.

Pratapgarh News: तानों ने निगली जिंदगी...एक चिता पर विदा हुए दंपती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Taunts consumed their lives... couple bid farewell on a single funeral pyre.
कोतवाली देहात के श्रीकांत का पुरवा में मृत दंपति के परिजन। संवाद
संतान का सुख न मिलना हंसते-खेलते परिवार की बर्बादी का सबब बन गया। समाज के तानों ने खुशहाल दंपती को जहरीला पदार्थ खाने पर मजबूर कर दिया। मौत के बाद बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर घाट पर एक चिता पर दंपती को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

अमरौना श्रीकांत का पुरवा निवासी किसान सुभाष तिवारी (53) और उनकी पत्नी सपना (50) की कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर आए दिन दंपती को ताने मिलते थे। इसी बात को लेकर अक्सर दंपती में भी नोकझोंक होती थी। मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बुधवार को सुभाष ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दम तोड़ा तो रेफर हुई सपना की एसआरएन प्रयागराज पहुंचकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर घाट पर दोनों को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई। लोगों ने बताया कि सुभाष पूजा-पाठ कराते थे, पत्नी सपना गृहिणी थीं।

दो घंटे तक ढूंढ नहीं सकी पुलिस
बुधवार की भोर करीब तीन बजे तड़पती सपना ने डायल 112 पर कॉल किया था। सूचना पर पुलिस अमरौना श्रीकांत का पुरवा पहुंच गई लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण दो घंटे तक वह दंपती को ढूंढ नहीं सकी।

दरअसल, दंपती घर से तीन सौ मीटर दूर बाग में जहरीला पदार्थ खाकर तड़प रहे थे। बेलखरी पुलिस चौकी से लेकर देहात कोतवाली पुलिस तक परिजनों व ग्रामीणों के जरिये दोनों को खोजती रही। दंपती के मिलने पर पुलिस ने कच्चे रास्ते से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed