फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक केके चौधरी के नेतृत्व में आपरेशन आल आउट चलाकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को निर्भीक रहने का भरोसा दिलाया गया। सिकरारा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पुलिस के साथ जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग स्थित लाला बाजार में गश्त करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान एसपी केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में लाला बाजार से फ्लैग मार्च निकाला गया। जो बरगुदर पुल होते हुए गोसाईगंज बाजार तक चला। पुलिस के अधिकारी माइक से लोगों को उनकी सुरक्षा की गारंटी का संदेश दे रहे थे। एसपी ने कहा कि यह फ़्लैग मार्च उन लोगों के लिए निकाला गया है जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कड़ी चेतावनी दिया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed