फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरएएफ के जवान की अलीगढ़ में दिल का दौरा पडने से मौत

आरएएफ के जवान की अलीगढ़ में दिल का दौरा पडने से मौत

Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी अलीगढ़ में तैनात आरएएफ के जवान की मंगलवार को कैम्प में ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को कम्पनी कमांडर के साथ फ़ोर्स के जवान उनका शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सीहीपुर गांव निवासी विश्वनाथ पाल के पुत्र हौंसला प्रसाद अलीगढ़ में रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात थे। वह मंगलवार को ड्यूटी के दौरान ही कंपनी के साथियों के साथ चाय पी रहे थे । उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। साथी उन्हे चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे कि रास्ते में ही वह दम तोड़ दिए। बुधवार को सीहीपुर गांव में उनका शव आया तो मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक अपने माता पिता का इकलौती संतान था। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता , पत्नी,एक बेटा व दो बेटियों को छोड़ गए है। अचानक हुए हादसे से पुरे गांव में चूल्हे नहीं जले। अंतिम संस्कार गोमती नदी के रामघाट पर कर दिया गया। सैनिक के अंतिम संस्कार से पूर्व कम्पनी के सैनिको ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी । सांसद केपी सिंह ,जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर सहित संभ्रांत लोगो ने सैनिक हौशला प्रसाद पाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र समर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिले के प्रोटोकाल अधिकारी व स्थानीय थाने की पुलिस सहित गांव के हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed