{"_id":"5b0da2d54f1c1b8d6e8b5487","slug":"15276203151111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुनीपुर गांव में सुबह दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से लालजी विश्वकर्मा (40), अनुपम(17), लाल साहब (32), पिंकी(19), गीता देवी (44) तथा दूसरे पक्ष से 25 वर्षीय अमरनाथ, 60 वर्षीय जवाहर लाल, 16 वर्षीय सतीश व 25 वर्षीया सरिता घायल हो गई। उधर सरोखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से दूसरे पक्ष के 65 वर्षीय राजमणि व 32 वर्षीय सुरेश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल राजमणि, अमरनाथ, जवाहरलाल, सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
विज्ञापन