फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो लाख का आभूषण लेकर जालसाज फरार

दो लाख का आभूषण लेकर जालसाज फरार

Sun, 27 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरांवा गांव में शनिवार को डिटाल कम्पनी के सेल्स मैन बन कर पहुंचे बाईक सवार जालसाजों ने महिला और उसकी दो बेटियों से दो लाख से अधिक का जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बरांवा गांव मे इस्तियाज के घर शनिवार दोपहर बाइक से पहुचे दो लोगो ने बताया की वह वाराणसी से आये हैं। डिटाल कम्पनी का वर्तन साफ करने वाला लिक्विड 60 रुपये मे बेचते है । आभूषण भी साफ करके दिखा देते हैं। इश्तियाक की पत्नी सबनम ने दोनो बच्ची साहिल व सना से आभुषण देने के लिए कहा उन्होने एक कटोरी मे सोने के निकलेश कान की बाली अंगूठी लगभग साढे तीन तोला वजन के सोने के आभूषण दे दिए। जालसाज ने कहा कि इसको हल्का गरम कर दो। जब लड़कियां गैस पर गरम करने लगी तभी उसने कहा कि इसे उस ढकक्न से बंद कर दो जब लडकी ढक्कन के लिए गयी तभी वह मौका पाकर आभूषण निकाल लिया और फिर कहा की गरम पानी में पांच मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दो। लड़कियों को लगा कि उनका आभुषण कटोरी में है। इसी बीच मोबाईल पर फोन आया और उसने कहा कि बहुत जरुरी है और वह जा रहा है बाद मे आयेगा दोनो ठग बाईक से फरार हो गए। पांच मिनट बाद जब कटोरी खोली गयी तो आभुषण गायब देख घर की महिलाओ का होश उड़ गए। परिजन उधर भाग दौड़ किए लेकिन जालसाजों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed