{"_id":"5b09a9a54f1c1b886e8b4c0c","slug":"152735990312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटीसी की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। क्षेत्र के बिलवाई रेलवे स्टेशन के निकट बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा ने कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी अंशु बिंद (22) पुत्री विजय बहादुर बिंद श्री विश्वनाथ पीजी कालेज कलान-सुल्तानपुर की बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शनिवार की सुबह घर से महाविद्यालय के लिए निकली थी। दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन बिलवाई स्टेशन के पहले पुलिया संख्या 874/4 के समीप पहुंची थी। पहले से ही खड़ी छात्रा ने ट्रेन आती देखकर छलांग लगा दी। घटना की खबर परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।