{"_id":"5b045b2d4f1c1be6408b7387","slug":"15270121369-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पिस्टल बरामद .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पिस्टल बरामद .
Updated Tue, 22 May 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
मडियाहूं। कस्बा के मिश्राना मुहल्ले में मंगलवार की भोर में जिम जाने के लिए निकले युवक को दरवाजे पर ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिवार के लोग सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखा बरामद किया है। बदमाशों का पता नहीं चल सका है। एसपी केके चौधरी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि गोली कमर में लगी है। अभी पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। हालांकि क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।
मिश्राना मुहल्ला निवासी सौरभ सेठ (22) मंगलवार की सुबह सवा चार बजे जिम जाने के लिए घर से निकला। दरवाजा पार करते ही बाइक सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली मार दी जिससे वह गिरकर छटपटाने लगा। गोली कमर में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के बाहर निकले और घायल सौरभ को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम संग पहुंचे क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली। बताया कि पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक पिस्टल और खोखा मिला है। फोरेंसिक टीम ने पिस्टल से फिंगरप्रिंट जांच के लिए नमूना लिया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने परिवारवालों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और आरोपितों के शीघ्र पकड़े जाने का भरोसा दिया।