{"_id":"5b01c0964f1c1b02448b474e","slug":"152684149017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यवसायी से मारपीट, लूट का आरोप ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यवसायी से मारपीट, लूट का आरोप ..
Updated Mon, 21 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बा निवासी चंदन शहीद मार्ग स्थित गल्ला व्यवसायी लालचन्द साहू के घर पर शनिवार की रात करीब दस बजे मनबढ़ों ने मारपीट की। गल्ला व्यवसायी का आरोप है कि मनबढ़ों ने 40 हजार रुपये और महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
पुलिस को दी गई तहरीर में गल्ला व्यवसायी लालचंद साहू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घर पर ही उनका गल्ला का व्यवसाय चलता है। रात में करीब दस बजे सात की संख्या में आए मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह भागकर घर में पहुंचकर किसी तरह जान बचाई। आरोप है कि गल्ला में रखा 40 हजार रुपया और उनके दरवाजे पर बैठी उनकी मां के गले से सोने की चेन लूट लिए। पथराव कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। रात में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की एक को पुलिस हिरासत में लिया है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को दूकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रभारीनिरीक्षक धाकेश्वर सिंह ने बताया कि व्यवसायी ने घटना के बारे में तहरीर दिया है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।