फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के भुलईपुर गांव में गुरुवार को आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भुलईपुर गांव निवासी सूबेदार विश्वकर्मा व शोभनाथ विश्वकर्मा के बीच आबादी की जमीन को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा था। गुरुवार की शाम शोभनाथ पक्ष के लोग विवादित जमीन पर नाद, चरणी खूंटा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जिसका सूबेदार पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में लाठी डंडा लेकर भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से सूबेदार विश्वकर्मा 40 वर्ष, जिलेदार विश्वकर्मा 38 वर्ष, सुषमा 35 वर्ष, प्रेम कुमार 18 वर्ष, दीप कुमार 14 वर्ष, रीता 25 वर्ष व दूसरे पक्ष से विनोद विश्वकर्मा 30, बबलू विश्वकर्मा 32 वर्ष, मगरा देवी 50 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिलेदार व सुषमा को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed