फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरों ने पार किया हजारों का सामान

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरों ने पार किया हजारों का सामान

Sat, 12 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। रतासी चौराहे स्थित इलेक्ट्रानिक के दुकान की छत पर लगी जाली को तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल चुरा लिया। घटना के विरोध में बाजार की दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने थाने में प्रदर्शन किया।

रतासी निवासी राकेश मौर्य की चौराहे के पास शिव इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर राकेश दो किलोमीटर दूर अपने घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान की छत पर लगी जाली तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए। गोदाम में रखा चार कूलर, एक वाशिंग मशीन व पंखा सहित लगभग 50 हजार का सामान उठा ले गए। चोरी के घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब राकेश दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की सूचना दी। घटना के विरोध में बाजार के दुकानदारों प्रतिष्ठान बंद रखे और सिगरामऊ थाने पर पहुंच गए। वहां काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने दस दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया तो दुकानदार थाने से लौटे। पिंटू, सिंह, जगदीश, अवनीश, हरिबंस यादव, अच्छेलाल मौर्या , सिकन्दर यादव,,सजन लाल,,कृष्ण कुमार,,रबिन्दर गिरी, मनोज गिरी,,अरबिन्द मौर्या,,प्रेम जयसवाल,,रवि मौर्या,,संदीप, धर्मेंद्र, आशीष, संतोष, गोली, अखिलेश,,डीलर यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed