फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी की दो बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की दो बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बोलेरो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र मंगलवार की रात सिपाह रेलवे क्रासिंग के पास वाहनों की चेकिंग कर रह थे। चेकिंग के दौरान दो बोलेरो वाहन को रोककर पुलिस ने कागजात मांगे तो चालक आना कानी करने लगे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों वाहन चोरी के हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे वाहनों को चोरी कर बाडी और नंबर बदलकर दूसरे स्थान पर बेच देते हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक ने अपना नाम जियाउद्दीन निवासी तरब काजी थाना देवगांव आजमगढ तथा दूसरे ने दयाराम निवासी अगैता थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बताया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।


भैंस लदी पिकअप छोड़कर तस्कर फरार
महराजगंज। चंदापुर गांव के पास मंगलवार की रात भैंस लदी पिकअप छोड़कर तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
चंदापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर रात में पिकअप आकर खड़ी हुई। तभी किसी की नजर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्र के राजाबाजार रोड से कुछ दूरी पर चांदपुर प्राथमिक विद्यालय पर शाम को करीब सात बजे एक पिकअप खड़ी देख ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि पिकअप सवार तस्कर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू किए। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया और पिकअप व भैंस पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed