फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रेलवे पटरी पर मिला अधेड़ का शव

रेलवे पटरी पर मिला अधेड़ का शव

Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। जौनपुर-फैजाबाद रेल प्रखंड पर पतहना काजीबाजार के पास रेलवे पटरी पर अधेड़ का शव मिला। मंगलवार को सुबह लोगों ने रेलवे पटरी पर शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान उदयराज (60) निवासी पतहना काजीबाजार के रूप में हुई।

पतहना निवासी उदयराज यादव (60) सोमवार की रात 9 बजे घर से घर से गायब थे। देर रात परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने टेलीफोन करके सगे संबंधियों के यहां भी जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे पटरी पर शव मिलने की जानकारी हुई आस पास के कई गांवों के लोग मौके लोग जुट गए। शव की पहचान उदयराज के रूप में हुई। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौेके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कारण वह सोमवार की रात नौ बजे ही घर से गायब हो गए थे। उधर सूचना मिलने के बाद सरायख्वाजा थाने की पुलिस और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed