फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फैक्ट्री में धमाका उड़ी छत, लगी आग

फैक्ट्री में धमाका उड़ी छत, लगी आग

Tue, 08 May 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुँगराबादशाहपुर/ जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात धमाका होने से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि सामने स्थिति फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर सामने अस्पताल में मौजूद तीमारदार बाहर आ गए। आसपास के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। किसी तरह देर रात आग पर काबू पाया जा सका।

सतरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुकर का हैंडिल बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री की सिमेंट चादर से बनी छत उड़ गई। फैक्ट्री में आग लग गई। दीवारें भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि कामगार रमेश अपने चार अन्य साथियों के साथ चार किलोग्राम छोटे सिलिंडर पर भोजन बना रहे थे। अचानक सिलिंडर में फट गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फैक्ट्री मालिक की बातों पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि चार किलो के गैस सिलिंडर के फटने से 25 फुट लंबी और 16 फुट चौड़ी छत उड़ना संभव नहीं है और न ही दीवारें क्षतिग्रस्त होतीं। फैक्ट्री में कुकर के पुर्जे, धागा तथा रबिंग पॉलिश केमिकल तैयार किया जाता है। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना कैसी हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed