{"_id":"5af0a2d44f1c1b5c098b8a59","slug":"152571976220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 08 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे की एक किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामले के दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र से गश्त से वापस लौटकर जैसे ही इंदिरा चौक पर पहुंचा था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा निवासी दुराचार का आरोपी मनोज निगम अपने घर के सामने खड़ा है। जिसे मौके पर पहुंचकर दबोच लिया गया। 10 माह पूर्व कस्बे की एक किशोरी से सामूहिक दुराचार की घटना हुई थी। कस्बा निवासी जोगेंद्र निगम, आशीष उर्फ पांडेय निगम व मनोज निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने किशोरी का गर्भपात भी करा दिया था। 26 अप्रैल की रात किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में झुलस गयी थी। किशोरी के झुलसने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई तो एसपी केके चौधरी ने मामले के विवेचक जय सिंह को निलम्बित कर दिया था। एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेज दी।