{"_id":"5af0a2c34f1c1b23338b726d","slug":"152571974512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के बाद भी बिना शादी के लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयमाल के बाद भी बिना शादी के लौटी बारात
Updated Tue, 08 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव के एक टोले पर आई बारात बिना शादी के ही लौट गई। काफी मान मनौवल के बाद पंचायत हुई लेकिन दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जबकि जयमाल हो चुका था।
जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर जौनपुर गांव से बड़ी धूमधाम से बारात क्षेत्र के हौज गांव में आई । घरातियों ने बारातियों का जमकर आवा भगत किया । जयमाल का कार्यक्रम हो गया । जयमाल होने के बाद अधिकतर बाराती खाना खाए और चले गए। दुल्हे के परिवार एवं नजदीकी रिश्तेदार ही बारात में बच गए। जब शादी के लिए घर में कपड़े और जेवर गए तो घर वालों ने दूल्हे को घर में बुलाकर जेवर कम लाने की शिकायत किया। लड़की वालों का कहना था की जिस हिसाब से हमने तिलक दिया था उस हिसाब से लड़के वालों ने जेवर नहीं लाए । ऐस मेें मामला बिगड़ने लगा। गांव के प्रधान और कुछ गणमान्य लोगों ने मिलकर मामले को संभालने में लगे रहे । लेकिन मामला बिगड़ ही गया । लड़की ने कहा हमको लड़का पसंद नहीं है हम शादी नहीं करेंगे । लड़के वालों को बिना दुल्हन लिए बारात लेकर वापस जाना पड़ा। वहां लोगों के बीच में समझौता हुआ की लड़की वाला अपना खर्चा वहन करेगा। और लड़का वाला अपना खर्चा वहन करेगा।